{"_id":"6a70364059f3bc50a400df14","slug":"farmer-on-motorcycle-dies-in-accident-while-returning-home-after-visiting-newborn-son-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोख भरी तो छिन गया सुहाग: नवजात बेटे को देख घर जा रहे बाइक सवार किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख भरी तो छिन गया सुहाग: नवजात बेटे को देख घर जा रहे बाइक सवार किसान की हादसे में मौत
Mon, 03 Aug 2026 12:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:06 PM IST
सार
Hardoi News: बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में जान चली गई। उन्नाव कटरा मार्ग पर हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दीपचंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में मकसूदपुर मोड़ के पास बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारदी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक पत्नी और नवजात से मिलकर ससुराल से वापस घर जा रहा था। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी दीपचंद्र (24) खेती करता था। पिता श्रीराम ने बताया कि दीपचंद्र की ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नकवापुर में है।
विज्ञापन
गर्भवती होने के कारण दीपचंद्र की पत्नी अमिका देवी मायके चली गई थी। 15 दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से दीपचंद्र अक्सर ससुराल चला जाता था। शुक्रवार को भी वह बाइक से ससुराल गया था। शनिवार रात वह वापस अपने गांव जा रहा था। उन्नाव-कटरा मार्ग पर मकसूदपुर मोड़ के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन