फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Coach Poonam Tiwari Honoured at Northern India Strength Lifting Championship

Hardoi News: नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोच पूनम तिवारी सम्मानित

Sun, 02 Aug 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Coach Poonam Tiwari Honoured at Northern India Strength Lifting Championship
फोटो- 20- अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी को सम्मानित करते जनरल सेक्रेटरी बाबुल विकास। स्रोत: स्व
हरदोई। हरियाणा के लोहारू में आयोजित चौथी नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप का समापन शनिवार को हुआ। इसमें जिले की अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टर पूनम तिवारी को खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संगठन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पूनम तिवारी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके अब तक के खेल के सफर की सराहना की गई। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बाबुल विकास ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

वहीं नॉर्दर्न इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के सचिव संदीप और राष्ट्रीय रेफरी ने भी उन्हें सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां क्षेत्र और देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती हैं। सम्मान मिलने पर अंतरराष्ट्रीय कोच ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी लेकर आया है। उन्होंने जिले के युवाओं को खेलों में पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करके अपना और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed