{"_id":"6a6f7f4a81eec5184e0c4fc6","slug":"the-gradual-rise-in-the-water-level-of-the-ganges-river-has-increased-the-villagers-anxiety-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154205-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंगा नदी में धीरे-धीरे से बढ़ रहे पानी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंगा नदी में धीरे-धीरे से बढ़ रहे पानी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
फोटो 26: बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी में बाढ़ का पानी। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/बिलग्राम। बैराजों के पानी से गंगा नदी में धीरे-धीरे पानी बढ़ता जा रहा है। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। गंगा नदी के पानी में 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, जबकि राजघाट पर करीब 10 सेंटीमीटर पानी बढ़ा। गंगा नदी और रामगंगा नदी में धीरे-धीरे बढ़ते पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों से गंगा नदी में छोड़े जाने वाली पानी से जिले में प्रवाहित गंगा नदी, रामगंगा नदी और गर्रा नदी के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को गंगा नदी और रामगंगा नदी के पानी बढ़ोतरी हुई है। गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 136.85 मीटर गेज और राजघाट पर 124.95 मीटर गेज पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी के पानी में करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ा है और पानी 134.47 मीटर गेज पर पहुंचा है। गर्रा नदी के पानी में पांच सेंटीमीटर की कमी आई है और पानी 143.80 मीटर पर आ गया है। वहीं गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,72,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी का पानी बढ़ा है, हालांकि राजघाट समेत घाटों पर स्थित सामान्य है और फैलाव नहीं हुआ है। पानी बढ़ने से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता फसलों को लेकर बढ़ गई है। रविवार को विधायक आशीष सिंह आशु, एसडीएम एनराम, तहसीलदार यशवंत सिंह आदि ने स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
-- -
बिलग्राम क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन के लिए एक नई मोटरबोट मिली है। मोटरबोट का विधायक ने पूजन और क्षेत्र को समर्पित किया। गंगा नदी में आने वाली बाढ़ और अन्य जलीय आपदाओं के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने सरकार की तरफ से प्राप्त एक मोटरबोट तहसील बिलग्राम को उपलब्ध कराई है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने मोटरबोट का शुभारंभ कर क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया। उपजिलाधिकारी एनराम तहसीलदार यशवंत सिंह, कोतवाल विजय कुमार मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि मोटरबोट को राजघाट पर तैनात किया गया है। इससे संभावित बाढ़ के समय बचाव के प्रयास में मदद मिलेगी।