{"_id":"6a32d6d6aab9bc8bd80f0315","slug":"farrukhabad-body-of-agniveer-missing-for-three-days-found-hanging-in-barracks-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: तीन दिन से लापता अग्निवीर का शव बैरक में फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: तीन दिन से लापता अग्निवीर का शव बैरक में फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
अग्निवीर पंजाब का निवासी था। तीन माह पूर्व प्रशिक्षण पर आया था। दो दिन तलाश होती रही। बदबू आने पर पुलिस बुलाकर बैरक खोली गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फतेहगढ़ स्थित सिखलाई रेजिमेंट में तैनात अग्निवीर का शव बैरक में बुधवार को फंदे से लटका मिला। अग्निवीर तीन दिन से अपनी बटालियन से लापता था। खाली पड़ी बैरक से बदबू आने पर पुलिस बुलाई गई। बैरक खोलकर शव उतारा गया। पंजाब के जनपद वरनाला थाना तालेवाल क्षेत्र के गांव भगतगढ़ निवासी अग्निवीर जसनप्रीत (22) फतेहगढ़ के सिखलाई रेजिमेंट एडम बटालियन में तैनात थे। वह मार्च में प्रशिक्षण के लिए यहां भेजे गए थे। तीन दिन पूर्व वह लापता हो गए थे।
रेजिमेंट में उन्हें तलाश किया जा रहा था। बुधवार को एमटीसी क्वार्टर की बैरक से बदबू आने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिवकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लात मारकर बैरक का दरवाजा खोला तो अग्निवीर का शव लटकता मिला। दो दिन पुराना शव होने से सड़ चुका था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया गया कि अग्निवीर अपनी बटालियन से तीन दिन से गायब था। अग्निवीर खाली बैरक की अंदर से कुंडी लगाकर फंदे से लटक गया था। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव यूनिट के लोगों को सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से दो दिन पूर्व मौत होने की पुष्टि हुई है।