सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GRD guesthouse built on park's reserved land sealed again

Farrukhabad News: पार्क की आरक्षित भूमि में बना जीआरडी गेस्टहाउस फिर सील

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
GRD guesthouse built on park's reserved land sealed again
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी ओवरब्रिज के निकट स्थित पार्क की आरक्षित भूमि पर बिना नक्शा बने गेस्टहाउस को दोबारा सील कर दिया गया। सत्ताधारी नेता की सिफारिश पर छह माह पूर्व इसकी सील खोल दी गई थी।


ओवरब्रिज के निकट बना जीआरडी गेस्ट हाउस मार्च 2025 में सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सील कर दिया गया था। पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर गेस्टहाउस का बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया गया। इसके बाद गेस्टहाउस खुलवाने की सिफारिशों का दौर शुरू हुआ और सत्ताधारी लोगों ने प्रशासन से सिफारिश कर कुछ दिन के लिए गेस्टहाउस खुलवा दिया। इसके बाद फिर गेस्टहाउस में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्व में हुई कार्रवाई की फाइलों का अवलोकन किया तो उसमें यह मामला खुलकर आ गया। जांच कराने पर गेस्टहाउस संचालित पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में गेस्टहाउस फिर सील कर दिया गया। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि जीआरडी गेस्ट हाउस गलत भूउपयोग में बनाये जाने से सील किया गया है। इसका नक्शा भी पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed