सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Elderly Man Torches Himself Due to Illness; Dies During Treatment

Fatehpur: बीमारी से परेशान वृद्ध ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 04 May 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Elderly Man Torches Himself Due to Illness; Dies During Treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में मानसिक बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सेमरहटा गांव निवासी कंधई लाल दिवाकर (80) लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह अक्सर घर के पास बने मंदिर में समय बिताते थे।
Trending Videos


रविवार देर शाम करीब नौ बजे अचानक उनके बिस्तर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर उनका पुत्र गुरुनारायन मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस चुके थे। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अल्लीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के इकलौते पुत्र गुरुनारायन ने बताया कि उनके पिता मानसिक बीमारी से ग्रसित थे और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और आग लगने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed