{"_id":"6a5cc6c3abf94c795401a356","slug":"fir-registered-against-brother-in-law-for-allegedly-misdeeds-with-woman-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनों ने ही लूटी अस्मत: बरामदे में सो रही महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों ने ही लूटी अस्मत: बरामदे में सो रही महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
सार
Farrukhabad News: महिला से दुष्कर्म के आरोप में जेठ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर तमंचे से धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने कोर्ट के आदेश पर जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जेठ की पत्नी की भी करीब एक वर्ष पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद जेठ उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगे। 27 अप्रैल की रात वह घर के बरामदे में सो रही थी, तभी जेठ तमंचा लेकर पहुंचा और उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डंडे से मारपीट की और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला ने कोतवाली पुलिस व उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।