सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Firing at a wedding procession while targeting a drone leaves one dead and four injured

मातम में बदली खुशियां: ड्रोन पर निशाना साधते हुए बरात में हुई फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बरात में हुई फायरिंग के दौरान एक की जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

Firing at a wedding procession while targeting a drone leaves one dead and four injured
घटना की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान चली गोली ने खुशियों को मातम में बदल दिया। देर रात बारात में चली गोली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।



लम्हेटा गांव में बरात के दौरान फायरिंग बांदा जिले के बराती धीरज केवट (50)की मौत हो गई। वहीं चार घायलों को सीएससी से कानपुर रेफर किया गया है। घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि पड़ोसी गांव से सुमित तिवारी बारात में शामिल होने आया था। वह ड्रोन पर निशाना बंदूक से लगा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका बंदूक जमीन पर रखते समय ही फायर हो गया।जिससे  घटना हुई है। घटना में बांदा जिले के औगासी के धीरज केवट की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed