फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Ghatampur: One dead, 12 injured in collision between Marshall and car

Ghatampur: मार्शल और कार की भिड़ंत में एक की मौत, 12 लोग घायल

Mon, 03 Mar 2025 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 11:49 AM IST
सार

Ghatampur News: मार्शल और कार की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। मार्शल सवार फतेहपुर के पपरेंदा से दुल्हन की विदा कराकर कानपुर देहात के मनकापुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Ghatampur: One dead, 12 injured in collision between Marshall and car
घाटमपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाक्षेत्र के कुआं खेड़ा के पास मुगलरोड पर फीगो कार और मार्शल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मार्शल सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र के मनकापुर निवासी रामराज (40) फतेहपुर के पपरेंदा में भतीजे की पत्नी की विदा कराने मार्शल से गए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। वहां से लाैटने के दाैरान मुगलरोड पर कुआं खेड़ा के पास सामने से आ रही कार से मार्शल की सीधी भिड़ंत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने रामराज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि कार चालक माैके से भाग गया। गाड़ी को पुलिस ने चाैकी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
शिमला (32) पत्नी रामराज, नंदिनी (4) पुत्री रामराज, राजबहादुर (23), पत्नी मनीषा (20), अनिल (40), रामबिलास (30), प्रेमदास (62), प्रेमचंद्र 36), संदलपुर निवासी चालक विनय (30), रामबाबू (10) पुत्र प्रेमचंद्र, एस बाबू (08), राजेश समेत 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed