{"_id":"6985bdf3a75c8cbb2f0e09f2","slug":"hamirpur-huge-crowd-gathered-to-witness-farewell-via-helicopter-the-groom-took-bride-away-in-helicopter-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उड़न खटोले से विदाई देखना उमड़ा जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, आसमान से हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उड़न खटोले से विदाई देखना उमड़ा जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, आसमान से हुई पुष्प वर्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: हमीरपुर के राठ में दूल्हा दीपांकर अपनी दुल्हन निधि को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया, जिससे यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। तकनीकी देरी के बावजूद आसमान से हुई पुष्प वर्षा और भव्य विदाई के इस पल को हजारों लोगों ने अपनी आंखों से कैद किया।
हमीरपुर में हेलीकॉहमीरपुर में हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हाप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
शादियों में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में जब एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। इस दौरान उसे देखने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। हेलीकॉप्टर के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था।
Trending Videos
जरिया थाने के पहरा निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी निधि राजपूत की शादी राठ के कुम्हारिया निवासी दीपांकर उर्फ सत्यम के साथ तय हुई। उनकी शादी उरई रोड स्थित एक रिसोर्ट से संपन्न हुई। शुक्रवार सुबह अमगांव तिराहे पर बने हेलीपैड पर दिल्ली से आया हेलीकॉप्टर उतरा। इसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को बैठाकर दुल्हन के गांव में पुष्प वर्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर चार घंटे देरी से आया
इसके बाद पुनः हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। धूमधाम से शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा हेलीकाॅप्टर से दुल्हन को विदा कराकर ले गया। हेलीकाॅप्टर से विदाई आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। सभी ने दूल्हा-दुल्हन को फूल बरसा कर विदा किया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। हेलीकॉप्टर चार घंटे देरी से आया, जिससे दूल्हा दुल्हन को इंतजार करना पड़ा।
