सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur son of former village head was kidnapped held captive and beaten until critically injured

Hamirpur: पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे का अपहरण, बंधक बनाकर मरणासन्न होने तक पीटा; मेडिकल कॉलेज रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Feb 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: कदौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे कपिल का दबंगों ने अपहरण कर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर रूप से घायल कपिल का इलाज उरई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Hamirpur son of former village head was kidnapped held captive and beaten until critically injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान के पुत्र का अपहरण कर लिया। युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

कदौरा गांव के पूर्व प्रधान दृगपाल राजपूत ने बताया कि उनका पुत्र कपिल बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपने फार्म हाउस पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। दिनभर इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने कपिल को बंधक बनाकर जमकर पीटा, जिससे वह मरणासन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कुछ लोगों से चल रही है पुरानी रंजिश
देर शाम जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो गांव में अफरातफरी मच गई। किसी तरह दबंगों के चंगुल से कपिल को छुड़ाया गया और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता दृगपाल राजपूत का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।

दबंगों के खिलाफ दी गई तहरीर
इसी रंजिश के चलते उनके पुत्र का जान से मारने की नीयत से अपहरण किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित की ओर से दबंगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम जानकारी मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed