सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Unidentified body found amidst stones beneath the Betwa Bridge injury marks found on the body

Hamirpur: बेतवा पुल के नीचे पत्थरों के बीच मिला अज्ञात शव; शरीर पर मिले चोट के निशान, शिनाख्त के प्रयास जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: हमीरपुर में बेतवा नदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शरीर पर चोट के निशान देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है।

Hamirpur Unidentified body found amidst stones beneath the Betwa Bridge injury marks found on the body
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बेतवा नदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पत्थरों के बीच मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि बेतवा पुल के नीचे पत्थरों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत हो रही है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिनमें पैर व अन्य हिस्सों में खून के धब्बे भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया आसपास के लोगों द्वारा मृतक के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि वह पुल के पास से गिरकर नीचे पत्थरों में जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर सदर कोतवाली प्रभारी डीके मिश्रा व कुछेछा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच और शिनाख्त के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed