सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Murder Siding with Her Sister in Law Proves Fatal for Manju Drug Addicted Brother in Law Shoots Her

Hardoi Murder: जेठानी का पक्ष लेना मंजू को पड़ा भारी; नशेड़ी जेठ ने पीठ में गोली मारकर की हत्या, आरोपी की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Mar 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरदोई में रेलवे गैंगमैन ने अपनी जेठानी को बचाने आई छोटी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

Hardoi Murder Siding with Her Sister in Law Proves Fatal for Manju Drug Addicted Brother in Law Shoots Her
मंजू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार रात जेठ ने महिला की पीठ पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी रेलवे में गैंगमैन है। शराब के नशे में उसने पत्नी की पिटाई की थी। इस पर महिला अपनी जेठानी को गांव ले आई थी। इसका पता चलने पर गांव पहुंचे जेठ ने विवाद के बाद घटना को अंजाम दे दिया।

Trending Videos

प्रतापपुर निवासी मंजू (32) का पति रामसेवक गांव में ही रहकर खेती करता है। मंजू के जेठ राज कुमार रेलवे में गैंगमैन हैं। राज कुमार की तैनाती बालामऊ जंक्शन पर है। वहीं उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है। पत्नी किरन के साथ राजकुमार वहीं रहते हैं। राम सेवक ने बताया कि राजकुमार शराब पीने के आदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में शुक्रवार रात प्रतापपुर पहुंचा
नशे में आए दिन अपनी पत्नी किरन को पीटते हैं। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने किरन को पीटा था। इसकी जानकारी पर मंजू बालामऊ स्थित सरकारी आवास गई थी और किरन को अपने साथ गांव ले आई थी। इससे नाराज राजकुमार शराब के नशे में शुक्रवार रात प्रतापपुर पहुंचा।

गोली मार दी और मौके से भाग गया
यहां उसने फिर से किरन को गाली-गलौज की। इस पर मंजू ने ऐतराज किया, तो वह मंजू को भी गाली-गलौज करने लगा। इसी को लेकर विवाद बढ़ा, तो मंजू किरन को लेकर अंदर जाने लगी। इसी बीच राज कुमार ने तमंचे से मंजू की पीठ पर गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली लगते ही मंजू गिर गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास
परिजन और पड़ोसी मंजू को सीएचसी कछौना ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पति राम सेवक और दो पुत्र हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed