फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intermittent drizzle throughout the day and gusty winds have caused the temperature to drop by 7.8 degrees

कानपुर: दिनभर बूंदाबांदी, हवाएं चलने से पारा 7.8 डिग्री गिरा, आगे के लिए विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzle throughout the day and gusty winds have caused the temperature to drop by 7.8 degrees
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को दिन भर घने बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे दिन का तापमान 24 घंटे में 7.8 डिग्री लुढ़क गया। वहीं बादलों के छाए रहने रात का तापमान थोड़ा 0.2 डिग्री बढ़ा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जारी किया है। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से माहौल में नमी बढ़ने से घने बादल बन गए। बृहस्पतिवार से घने बादल आसमान में छाए रहे और तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शुक्रवार को बादलों के कारण सूर्य देव नजर नहीं आए। दोपहर के बाद माहौल में नमी और बढ़ गई और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच 3.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 अक्टूबर के सामान्य औसत 30.8 डिग्री से 7.1 डिग्री तापमान कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 16.5 से 4.5 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बादल छाए रहने से धरती की ऊष्मा ऊपर नहीं जा पाती इससे तापमान बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर के बाद मौसम बदलना शुरू होगा लेकिन बादल रहेंगे। रविवार को पूरी तरह खुल जाएगा। शुक्रवार को पूर्वी हवाएं 9.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान 
अधिकतम- 23.6 डिग्री सेल्सियस, 
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed