सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Youth Climbs Mobile Tower Insisting on Marrying His Brother in Laws Sister Drama Ensues for Hours

Jalaun: शोले स्टाइल में प्यार की मांग; जीजा की बहन से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: मिनौरा गांव में एक युवक अपने जीजा की बहन से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस और परिजनों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह घंटों तक टावर पर डटा रहा।

Jalaun Youth Climbs Mobile Tower Insisting on Marrying His Brother in Laws Sister Drama Ensues for Hours
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने जीजा की बहन से विवाह करना चाहता है।

Trending Videos

इसी मांग को लेकर वह टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू कर दिया गया। काफी देर तक युवक टावर पर ही डटा रहा और अपनी जिद पर अड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jalaun Youth Climbs Mobile Tower Insisting on Marrying His Brother in Laws Sister Drama Ensues for Hours
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala

युवक को समझाने में जुटे हैं परिजन-प्रशासन
इससे आसपास लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और परिजन लगातार युवक को समझाने में जुटे हुए हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। खबर लिखे जाने तक युवक को उतारने की कोशिश जारी थी। घटना को लेकर परिजनों और प्रशासन की सांसे अटकीं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed