{"_id":"699eb613df47100c610c030e","slug":"kannauj-jewellery-and-cash-worth-rs-30-lakh-stolen-from-vacant-house-headmaster-had-gone-to-his-in-laws-house-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सूने मकान से 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी, ससुराल गए थे प्रधानाध्यापक, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सूने मकान से 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी, ससुराल गए थे प्रधानाध्यापक, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Kannauj News: छिबरामऊ में प्रधानाध्यापक के सूने घर से चोरों ने 30 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकदी चोरी कर ली। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में ससुराल गए प्रधानाध्यापक के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 30 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। मेन गेट का ताला काटकर घुसे बदमाश अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व कीमती सामान समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
ग्राम कबीरगंज कसावा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, वर्तमान में कृष्णा नगर कॉलोनी गनी मार्केट में रहते हैं। वह मदारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।उन्होंने बताया कि वह अपनी ससुराल तिर्वा खैरनगर उमरन के पास हिसामुद्दीन पवनी उठाने गए थे। इसी दौरान सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। सुबह पड़ोसी ने मेन गेट का ताला टूटा देखा, तो उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही है फुटेज
घर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा मिला। उन्होंने बताया कि करीब 1.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के हार, चेन, कंगन, अंगूठियां, पायल, करधनी समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। सूचना पर कोतवाल सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
