कानपुर: ‘आपत्तिजनक हालत में देखने पर उठाया कदम’, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक गंभीर
Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों ने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की हैलट ले जाते समय मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अविवाहित प्रेमी को गांव से ही सीधे जहां इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दो बच्चों की मां प्रेमिका को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव के विशाल की शादी सात साल पहले फतेहपुर जनपद की रहने वाली महिला के साथ हुई थी, जिससे उसके सात साल का एक बेटा है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि चार साल पहले उसके बेटे से महिला के संबंध हो गए।
खेतों में खा लिया जहरीला पदार्थ
उसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर बेटे के साथ गांव के बाहर बने मकान में रह रही है, जिससे एक तीन साल की बेटी है। बताया कि सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि गांव के ही रहने वाले एक अन्य युवक से महिला के प्रेम संबंध हो गए। शनिवार की सुबह दोनों को बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर नाराजगी जताई। इस पर युवक व महिला ने खेतों में जहरीला पदार्थ खा लिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ गांव वालों की मदद से साहिल को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। वहीं, भानवती को सीएचसी लाया गया। यहां से उसे हैलट रेफर किया गया है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजन युवक को कानपुर ले गए हैं। महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।