Kanpur: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 16 अगस्त से पहले निपटा लें ई-केवाईसी, निरस्त हो सकते हैं कनेक्शन
Kanpur LPG e-KYC News: कानपुर में घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी न कराने वाले 4.30 लाख उपभोक्ताओं के लिए जिला पूर्ति विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। यदि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं कर पाएंगे और उनके कनेक्शन निरस्त किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी जरूरी हो गई है। जिले के 4.30 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग पर रोक लग सकती है। ऐसे कनेक्शनों को जांच के बाद निरस्त भी किया जा सकता है।
जिले में घरेलू गैस के करीब 11.80 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 7.50 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। एलपीजी उपभोक्ताओं में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) के 7.60 लाख, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 2.70 लाख और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 60 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं।
नहीं हो सकेगी घरेलू गैस की बुकिंग
तेल कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर घरेलू गैस की बुकिंग नहीं हो सकेगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जी, निष्क्रिय और मृत कनेक्शनधारकों की पहचान करना है। ई-केवाईसी के दौरान आधार से सत्यापन होने पर लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले और मृत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चिह्नित किए जा सकेंगे।
कहीं एजेंसी का सहयोग नहीं, कहीं उपभोक्ता की लापरवाही
ई-केवाईसी को लेकर जिले में अलग-अलग समस्याएं सामने आ रही हैं। कई जगह उपभोक्ताओं की शिकायत है कि गैस एजेंसियों से सहयोग नहीं मिल रहा जबकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता खुद भी ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। जिले में करीब चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब भी उपभोक्ता लापरवाही करते हैं तो उनका कनेक्शन निरस्त हो सकता है। -अंजनि कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी