{"_id":"6a33a2a49b6e16941a047b3b","slug":"kanpur-bloody-turf-war-over-mining-in-bithoor-attack-with-iron-rods-and-two-rounds-fired-two-youths-injured-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिठूर में खनन वर्चस्व की खूनी जंग, रॉड से हमला और दो राउंड फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिठूर में खनन वर्चस्व की खूनी जंग, रॉड से हमला और दो राउंड फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: बिठूर के मंधना मेला ग्राउंड में बुधवार रात खनन वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। छह कारों से आए करीब 18 युवकों ने रॉड से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना स्थित मेला ग्राउंड में बुधवार देर रात खनन के वर्चस्व को लेकर खूनी जंग से हड़कंप मच गया। छह कारों में सवार होकर आए करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने वहां मौजूद लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने हवा में दो राउंड फायर भी किए। जवाब में स्थानीय लोगों ने भी पथराव कर दिया।
इसके बाद हमलावर अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर मंधना मेला ग्राउंड में बैठे लोगों के पास पहुंचे और एक युवक के बारे में पूछताछ करने लगे। कुछ ही देर में बातचीत मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने रॉड से लोगों को पीटना शुरू कर दिया, जिसमें रामदेवीपुरम निवासी लालू का सिर फट गया और बहलोलपुर के रचित त्रिपाठी का माथा फूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच जारी
सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को इलाज के लिए तड़के सीएचसी बारासिरोही भेजा गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खनन के वर्चस्व से जुड़ी इस घटना को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।