{"_id":"6ae2207bbfcf4823990fba9e","slug":"kanpur-chain-snatcher-caught-in-police-net-after-making-a-upi-payment-arrested-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीआई से पेमेंट कर पुलिस के जाल में फंसा चेन लुटेरा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीआई से पेमेंट कर पुलिस के जाल में फंसा चेन लुटेरा, गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 09:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले सेन पश्चिम में महिला से चेन लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि लुटेरे ने वारदात के बाद एक पेट्रोल पंप पर यूपीआई से पेमेंट किया। यहीं से उसका सुराग लग गया। उसकी पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित बरैगरा निवासी आशुतोष उर्फ लवकुश के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर चेन का एक टुकड़ा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि बिधनू के मगरासा गांव निवासी शुभम साहू की पत्नी आकांक्षा 23 अक्तूबर की शाम अपने भाई आकाश के साथ मायके से ससुराल लौट रही थीं। कैंधा और सेन पश्चिम पारा गांव के बीच बाइक सवार लुटेरे ने आकांक्षा के गले से मंगलसूत्र व चेन लूट ली थी। बाइक गिरने से भाई-बहन भी घायल हुए थे। पुलिस ने रमईपुर और सचेंडी के बीच करीब 50 सीसी कैमरों के फुटेज देखे। एक संदिग्ध अपाचे बाइक से रमईपुर की ओर जाता दिखा। जब उसी ने पेट्रोल पर यूपीआई से पेमेंट किया तो पुलिस को उसका पता और मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि वह रमईपुर में चल रहे पुल निर्माण में शटरिंग का काम करता था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रसूलाबाद में मारपीट का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन