{"_id":"6aeb00c42d9453c9a70aca59","slug":"kanpur-deputy-cm-brajesh-pathak-attacks-opposition-sp-lost-its-ground-bjp-government-will-formed-again-in-up-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा ने खोई जमीन, यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा ने खोई जमीन, यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार
Wed, 04 Nov 2026 03:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:24 PM IST
सार
Kanpur News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन अपनी राजनीतिक जमीन पूरी तरह खो चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की भावना को दरकिनार करने और केवल चुनाव हारने पर ईवीएम व लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों, विशेषकर सपा और इंडी गठबंधन पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन पूरी तरह खो चुकी है और बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की भावना को दरकिनार करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों का चरित्र जगजाहिर है। जब ये चुनाव जीतते हैं, तो इन्हें व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही जनता इन्हें नकार देती है, ये ईवीएम और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इनकी दोहरी राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है और इन्हें पूरी तरह खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कानून-व्यवस्था और गरीब कल्याण योजनाओं के दम पर होगी वापसी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति वाले सख्त कानून-राज के साथ मजबूती से खड़ी है। सड़कों पर उमड़ रहे जनसैलाब का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता के अपार स्नेह और विश्वास के बल पर भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है।