फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dispute over encroachment on park land KDA and Municipal Corporation at odds

कानपुर: पार्क की जमीन पर कब्जे का मामला, केडीए और नगर निगम आमने-सामने, हैंडओवर दस्तावेज और लेआउट की मांग

Fri, 16 Oct 2026 10:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:17 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव स्थित डबल पुलिया के पास एक पार्क की 2,000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा लेने और बैरिकेडिंग कराने को लेकर केडीए और नगर निगम के बीच तनातनी हो गई। केडीए जहां कागजों का हवाला देकर जमीन को स्कूल के नाम पर दर्ज बता रहा है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम उद्यान विभाग ने काम रुकवा दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Dispute over encroachment on park land KDA and Municipal Corporation at odds
केडीए और कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डबल पुलिया के पास पार्क का कब्जा लेने को लेकर बृहस्पतिवार को केडीए और नगर निगम आमने-सामने आ गए। केडीए की टीम बैरिकेडिंग कराने गई थी लेकिन वापस होना पड़ा। केडीए पार्क की दो हजार वर्ग मीटर जमीन अपनी बता रहा है।

विज्ञापन

वार्ड- 64, सर्वोदयनगर के पार्षद नीरज बाजपेई ने बताया किया बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि कुछ लोग डबल पुलिया, काकादेव स्थित एक पार्क में बैरिकेडिंग लगा रहे हैं। इस पर पूछताछ करने पर पता चला कि केडीए की टीम है। केडीए अधिकारियों ने बताया कि पार्क की दो हजार वर्ग मीटर भूमि उनके कागजों में स्कूल के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
Trending Videos

हैंडओवर करते समय के कागज और लेआउट दें
वह कब्जा लेने आए थे। इस पर पार्षद ने काम रुकवा दिया और नगर निगम के उद्यान विभाग को जानकारी दी। उद्यान विभाग के पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि केडीए अधिकारियों से कहा गया है कि पहले पार्क को हैंडओवर करते समय के कागज और लेआउट दें, जिससे पता चल सके कि उस वक्त स्कूल वाली जगह स्थानांतरित की थी कि नहीं, उसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed