फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM and officials took to streets late at night to inspect cleanliness and construction of CM Grid

कानपुर: देर रात सड़कों पर उतरे डीएम और अफसर, स्वच्छता व सीएम ग्रिड निर्माण का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Thu, 01 Oct 2026 12:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 01 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था, घर-घर से कूड़ा उठान व निस्तारण के साथ-साथ सीएम ग्रिड योजना'के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Kanpur DM and officials took to streets late at night to inspect cleanliness and construction of CM Grid
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार देर रात अचानक सड़कों पर उतरकर निरीक्षण किया। डीएम ने नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सहित नगर निगम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था और बुनियादी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

देर रात किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों और मुख्य चौराहों पर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति देखी। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण की प्रणाली को जांचा और जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि रात के समय भी कमर्शियल व व्यस्त इलाकों में नियमित सफाई कराई जाए, ताकि सुबह शहर स्वच्छ नजर आए।

विज्ञापन





सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों की परखी गुणवत्ता
जिलाधिकारी ने सीएम ग्रि  योजना के तहत शहर में चल रहे सड़क निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। साथ ही, निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed