फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में सांसद निधि की बर्बादी: जिस रूट से बस गुजरती ही नहीं, 200 मीटर में बना डाले तीन स्टैंड, पढ़ें डिटेल

Thu, 01 Oct 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 01 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

Kanpur News: साकेतनगर, मरियमपुर और कंपनी बाग जैसे प्रमुख इलाकों में महज 30 से 100 मीटर के दायरे में दो से तीन बस स्टैंड बना दिए गए हैं, जबकि इन रूट्स पर पिछले 15 वर्षों से कोई नियमित सिटी बस सेवा ही नहीं है।

विज्ञापन
Wastage of MP funds in Kanpur Three bus stands built within a 200 meter stretch on a route buses dont even use
कंपनीबाग चौराहा पर बना बस स्टॉप - फोटो : amar ujala

कानपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय (बस स्टैंड) केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। कहीं 30 मीटर के दायरे में दो-दो स्टैंड हैं, तो कहीं 50 से 100 मीटर के भीतर तीन स्टैंड हैं। खास बात यह है कि इन जगहों से नियमित बस सेवा ही नहीं है।


इसके बावजूद साकेतनगर में नौ लाख रुपये की सांसद निधि से नया यात्री प्रतीक्षालय बनवा दिया गया। साकेतनगर में बीएल ओसवाल के सामने और दीप तिराहे पर पहले से बस स्टैंड बने हैं। बीएल ओसवाल के सामने वाला स्टैंड करीब 15 साल पुराना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इतने ही समय से इस रूट पर कोई नियमित बस सेवा नहीं है।

Wastage of MP funds in Kanpur Three bus stands built within a 200 meter stretch on a route buses dont even use
दीप टॉकीज तिराहे पर बस स्टैंड - फोटो : amar ujala

चौकी के बगल में नया यात्री प्रतीक्षालय बनवा दिया
इसके बावजूद करीब पांच साल पहले यहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नगर निगम ने एक और बस स्टैंड बनवा दिया। इन दोनों का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इसके बावजूद सांसद रमेश अवस्थी की सांसद निधि से 9.01 लाख रुपये से पराग डेयरी पुलिस चौकी के बगल में नया यात्री प्रतीक्षालय बनवा दिया गया। स्टील की बेंच और शेड वाले इस बस स्टैंड का 24 अप्रैल को लोकार्पण किया गया है।

Wastage of MP funds in Kanpur Three bus stands built within a 200 meter stretch on a route buses dont even use
दीप टॉकीज तिराहे पर बस स्टैंड - फोटो : amar ujala

मरियमपुर में 30 मीटर से कम दूरी पर दो स्टैंड
मरियमपुर चौराहे पर शास्त्रीनगर और हैलट जाने वाली सड़क के कोने पर दो बस स्टैंड बने हैं। दोनों के बीच की दूरी 30 मीटर से भी कम है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रूट पर करीब 15 साल से कोई नियमित बस नहीं चल रही है। करीब 500 मीटर दूर आईटीआई पांडुनगर के बाहर भी बस स्टैंड बना है। दुकानदारों का कहना है कि यहां पिछले 15 साल से नियमित बस सेवा नहीं है। स्टैंड खाली रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wastage of MP funds in Kanpur Three bus stands built within a 200 meter stretch on a route buses dont even use
दीप टॉकीज तिराहे पर बस स्टैंड - फोटो : amar ujala

कंपनी बाग में भी 50 मीटर में दो स्टैंड
कंपनी बाग तिराहे पर भी करीब 50 मीटर के दायरे में दो बस स्टैंड बने हैं। पिछले करीब पांच साल से इस रूट पर नियमित बसें नहीं हैं। फल विक्रेता मैकूलाल और मोहम्मद वसीम के मुताबिक, पहले नियमित रूप से चलने वाली बसें भी इन स्टैंड पर नहीं रुकती थीं। सवारी दिखाई देने पर चालक कहीं भी बस रोककर उसे बैठा लेते थे और उतरने के लिए भी यात्री की सुविधा के अनुसार बस रोक दी जाती थी। स्टैंड दिनभर खाली पड़े रहते हैं। करीब तीन साल पहले नगर निगम ने इनमें से एक स्टैंड की मरम्मत भी कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed