{"_id":"6abe16694d3f782c3e0539c6","slug":"kanpur-indigenous-weapons-shine-at-the-aweil-exhibition-crowds-flocked-to-see-the-sarang-gun-and-machine-guns-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: AWEIL प्रदर्शनी में स्वदेशी हथियारों का जलवा, सारंग तोप और मशीन गनों को देखने उमड़ी भीड़, सेल्फी भी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: AWEIL प्रदर्शनी में स्वदेशी हथियारों का जलवा, सारंग तोप और मशीन गनों को देखने उमड़ी भीड़, सेल्फी भी ली
Thu, 01 Oct 2026 01:44 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:44 PM IST
सार
Kanpur News: एडब्ल्यूईआईएल के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर में आयोजित दो दिवसीय हथियारों की प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में सारंग तोप, आईएफजी, मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर पिनाक, जेवीपीसी कार्बाइन, मैगगन मशीन गन और विभिन्न प्रकार के तोप के गोलों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
सारंग तोप
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) की ओर से अपने छठे स्थापना दिवस पर हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन बृहस्पतिवार को भी किया गया। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्कूली छात्र,छात्राएं और स्थानीय लोग प्रदर्शनी में हथियारों को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी में सारंग तोप, आईएफजी के अलावा मल्टी बैरल रॉकेट लांचर पिनाक, अलग-अलग प्रकार की तोप के गोलों के अलावा जेवीपीसी कारबाइन, मैगगन मशीनगन आदि का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में आए छात्र सेना के जवानों की ओर से इस्तेमाल में आने वाले हथियारों को देखकर अचंभित हो गए। छात्रों ने हथियारों को छूकर देखा और उसके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन