सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud of 1.80 Lakhs Under the Pretext of a Vietnam Trip; Report Filed

Kanpur: वियतनाम यात्रा के नाम पर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fraud of 1.80 Lakhs Under the Pretext of a Vietnam Trip; Report Filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वियतनाम यात्रा के नाम पर ट्रैवल संचालक ने कृष्णापुरी नवीननगर निवासी नितेश द्विवेदी से 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। नितेश ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि परिवार संग वियतनाम यात्रा की योजना बनाई थी। इस पर शास्त्रीनगर के वेस्ट इंडिया हॉलीडज बाबा के ट्रैवल संचालक राहुल द्विवेदी से संपर्क किया। उन्होंने यात्रा में आने-जानेे का कुल 1.80 लाख रुपये खर्च बताया। 19 नवंबर 2025 को राहुल को 1.80 लाख रुपये दिए।

Trending Videos


संचालक ने उन्हें वियतनाम विमानन कंपनी के हवाई टिकट दिए। 17 मार्च 2026 को परिवार सहित नई दिल्ली पहुंचने पर टिकट फर्जी निकले। राहुल ने वीजा का बहाना बनाकर यात्रा टाली जिससे परिवार तीन दिन दिल्ली में फंसा रहा। 20 मार्च 2026 को घर लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed