फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hirni incident three officials including Patara CHC Superintendent transferred  ward boy suspended

यूपी: हिरनी गांव हादसे में लापरवाही पर एक्शन, पतारा सीएचसी अधीक्षक समेत तीन का तबादला, दोषी वार्ड बॉय निलंबित

Tue, 08 Sep 2026 09:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ हादसे के घायलों को समय पर इलाज न मिलने और पतारा सीएचसी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर सीएमओ ने सख्त कार्रवाई की है। दोषी वार्ड बॉय को निलंबित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार समेत तीन अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Hirni incident three officials including Patara CHC Superintendent transferred  ward boy suspended
हिरनी गांव हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार को सुबह दो मंजिला कच्चा मकान ढहने के बाद घायल अवस्था में पतारा सीएचसी पहुंचे पिता व चार बेटियों के इलाज के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसी बीच पिता व तीन बेटियों ने दम तोड़ दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था।

विज्ञापन

इस प्रकरण में पतारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक, डॉक्टर तथा स्टॉफ की लापरवाही सामने आई थी। सोमवार को सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया है। चिकित्साधीक्षक, एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन

सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे
मालूम हो कि रविवार को हादसे में घायलों के सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वार्ड बॉय शिवनाथ को घायलों का उपचार करते देख परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों को हादसे के बाद सबसे ज्यादा नाराजगी इसी बात को लेकर थी। डीएम के पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

जांच समिति भी गठित कर दी थी
इस पर डीएम ने जांच समिति भी गठित कर दी थी। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार को हटाकर सीएचसी बिल्हौर में चिकित्सक बना कर भेजा गया है। डॉ. शशांक मिश्रा को पतारा से हटाकर घाटमपुर भेजा गया है।

विज्ञापन

दोषी वार्ड बॉय निलंबित
इसके अलावा लापरवाही के मुख्य दोषी वार्ड बॉय शिवनाथ को निलंबित कर दिया गया है। फार्मासिस्ट मनीष को हटाकर सीएचसी बिल्हौर भेज दिया गया है। वहीं, घाटमपुर सीएचसी में तैनात व पतारा के पूर्व में अधीक्षक रहे डॉ. जय प्रकाश को एक बार फिर पतारा अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed