सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Middle aged man body found near Sarsaul railway station police engaged in identification

Kanpur: रेलवे स्टेशन के पास मिला अधेड़ का शव; सफेद जैकेट और गले में कंठी माला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: सरसौल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 996 पर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kanpur Middle aged man body found near Sarsaul railway station police engaged in identification
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे खंबा संख्या 996 पर करीब एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। रेलवे कर्मचारी सुमित कुमार कुशवाहा की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया है और शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।

Trending Videos

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे खंबा संख्या 996 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसने सफेद जैकेट और नीला पैंट गले में कंठी की माला पहने हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर जाकर शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रयास किया जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed