फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur murder case Uproar over shopkeepers killing MLA assures family provides financial aid of one lakh

कानपुर हत्याकांड: दुकानदार की हत्या पर बवाल, विधायक ने परिजनों को दिया आश्वासन, एक लाख की आर्थिक सहायता दी

Wed, 23 Sep 2026 11:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर में कॉस्मेटिक दुकानदारकी निर्मम हत्या के बाद बुधवार सुबह क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग रखी।

विज्ञापन
Kanpur murder case Uproar over shopkeepers killing MLA assures family provides financial aid of one lakh
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे विधायक राहुल बच्चा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में कॉस्मेटिक दुकानदार राजकिशोर हत्याकांड के बाद बुधवार सुबह विधायक राहुल बच्चा सोनकर करीब 11:17 बजे मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। परिजनों ने आर्थिक सहायता के साथ बच्चों को नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता। तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। विधायक ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

अपनी ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतक के बच्चों को संविदा पर नौकरी दिलाने, मृतक की मां का आयुष्मान कार्ड बनवाने और सरकार की ओर से बच्चों को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल अभी शव अंतिम यात्रा के लिए नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed