{"_id":"69bb9672f6bbb4db75089665","slug":"kanpur-naseem-solanki-says-officials-dont-answer-calls-how-are-we-supposed-to-report-public-grievances-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नसीम सोलंकी बोलीं- अफसर फोन नहीं उठाते, कैसे बताएं जनसमस्याएं, डीएम ने फोन कर जताया खेद, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नसीम सोलंकी बोलीं- अफसर फोन नहीं उठाते, कैसे बताएं जनसमस्याएं, डीएम ने फोन कर जताया खेद, कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी ने कानपुर के कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त द्वारा फोन न उठाने की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने खेद जताते हुए विधायक से बात की और भविष्य के लिए निजी नंबर साझा किया।
नसीम सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त की शिकायत की है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। इससे उन्हें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान में मुश्किल हो रही है। सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अपने बयान संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
Trending Videos
विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पिछले एक महीने से लगातार कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त को फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। किसी स्टाफ ने अगर फोन उठाया भी तो अधिकारी से न तो बात कराई और न बाद में फोन आया। जन प्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई अधिकारी काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता
वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष अफसरों को आदेश दिया था कि विधायकों, जन प्रतिनिधियों को फोन उठाएं, फिर भी यह स्थिति है। गंगा बैराज क्षेत्र के हादसे का जिक्र कर कहा कि रात में उन्होंने डीएम को 12-15 बार फोन मिलाया। पीआरओ ने फोन उठाया लेकिन डीएम तक मैसेज नहीं भेजा और न ही पलट कर जवाब दिया। नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते। कोई अधिकारी काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
जनप्रतिनिधियों के फोन हमेशा उठाए जाते हैं। मीटिंग आदि की व्यस्तता के कारण हो सकता है कि ऐसा न हुआ है। विधायक जी से मैंने स्वयं बातकर उनको हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए अपना निजी नंबर भी साझा किया है। -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कानपुर