{"_id":"6ab38d93ff9e427621067c8c","slug":"kanpur-prices-of-green-vegetables-have-plummeted-dropping-by-rs-20-30-traders-say-further-relief-is-likely-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धड़ाम हुए हरी सब्जियों के दाम, 20 से 30 रुपये तक हुई सस्ती, व्यापारी बोले- आगे और राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धड़ाम हुए हरी सब्जियों के दाम, 20 से 30 रुपये तक हुई सस्ती, व्यापारी बोले- आगे और राहत के आसार
Wed, 23 Sep 2026 01:58 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:58 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के बाजार में मंडियों में आवक सुधरते ही हरी सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 15 दिन पहले आसमान छू रहे लौकी, कद्दू, टमाटर, भिंडी, तरोई, अदरक और धनिया के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक सस्ते हो गए हैं।
विज्ञापन
कानपुर में घटे हरी सब्जियों के दाम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में हरी सब्जियों के भावों में तेजी से कमी आई है। 15 दिन पहले तक 50 किलो बिकने वाली लौकी 30 किलो में बिक रही है। इसी तरह कद्दू भी इसी भाव में बिक रहा है। पहले कद्दू का भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलो था। टमाटर के भाव भी कम हुए हैं।
विज्ञापन
50 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपये किलो में आ गया है। भिंडी, तरोई भी सस्ती हुई है। भाव 40 रुपये किलो हो गए हैं। पहले इसका भाव 50 रुपये किलो था। भिंडी भी 40 रुपये किलो में हो गई है। अदरक का दाम भी कम हो गया है। अदरक 160 रुपये किलो में बिकने लगी है।
विज्ञापन
गंगा पार से तेजी से आ रही है फसल
धनिया भी 200 रुपये किलो बिक रही है। पूर्व में धनिया के भाव 300 रुपये किलो थे। सब्जी व्यापारी बबलू यादव ने बताया की कटरी में आई बाढ़ के कारण हरी सब्जियां खराब हो गई थी, जिससे सब्जियों के भाव तेजी से बढ़ गए थे। हालांकि, अब गंगा पार से तेजी से फसल आ रही है। इसके चलते भाव तेजी से कम हुए हैं। आगे भी भाव में कमी का अनुमान है।