फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur rehabilitation center case 25 year old accused of misdeed teenage has mental age of 7.5 year old child

यूपी: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 साल के युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का, उसे नहीं कि पता क्या किया

Wed, 28 Oct 2026 07:29 AM IST
Himanshu Awasthi प्रशांत मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
प्रशांत मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 28 Oct 2026 07:29 AM IST
सार

Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय युवक की मानसिक क्षमता करीब साढ़े सात साल के बच्चे के बराबर बताई गई है। वाराणसी के मानसिक अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसका आईक्यू 48 प्रतिशत बताया और कहा कि उसे अपने कृत्य की समझ नहीं है। पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों के अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस केवल वीडियो प्रसारित करने के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

विज्ञापन
Kanpur rehabilitation center case 25 year old accused of misdeed teenage has mental age of  7.5 year old child
कानपुर पुनर्वास केंद्र कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जिले के एक पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग किशोरी और मानसिक मंदित युवक का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने रविवार को वाराणसी के राजकीय मानसिक चिकित्सालय में युवक का मेडिकल परीक्षण कराया। यहां जारी रिपोर्ट में डाॅक्टर ने बताया कि युवक की उम्र भले ही 25 वर्ष है(

विज्ञापन

हालांकि, उसका दिमाग सिर्फ 7.5 साल के बच्चे की तरह है। उसका आईक्यू सिर्फ 48 प्रतिशत निकला जो सामान्य से बहुत कम है। डॉक्टरों ने साफ तौर पर बताया है कि युवक को पता ही नहीं है कि अपराध क्या है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब पुलिस सिर्फ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अश्लील वीडियो किशोरी के परिजन को भेज दिया था
पुनर्वास केंद्र में श्यामनगर की एक 17 वर्षीय किशोरी पढ़ाई करती है। वहीं पर 25 साल का एक मानसिक मंदित युवक भी पढ़ता है। वहीं, पर काम करने वाले पूर्व कर्मचारी विपिन ने दोनों का एक अश्लील वीडियो वायरल करते हुए किशोरी के परिजन को भेज दिया था। शुक्रवार को किशोरी के परिजन उसे लेकर सीपी कार्यालय पहुंचे थे। 

विज्ञापन

युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का बताया गया
किशोरी की मां की तहरीर पर काकादेव पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विपिन के खिलाफ आईटी एक्ट जबकि मानसिक मंदित युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने विपिन को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया था। वहीं, युवक की मानसिक स्थिति जांचने के लिए परीक्षण कराने वाराणसी पहुंची। एसीपी स्वरूपनगर ज्योतिश्री ने बताया कि युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का बताया गया है।

विज्ञापन

उर्सला अस्पताल में वर्षों पहले हो चुका है परीक्षण
अब पुलिस सिर्फ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी। परिजन ने बताया कि उर्सला अस्पताल में युवक का परीक्षण पहले ही कराया जा चुका है। डॉक्टर प्रमाण पत्र जारी कर उसे मानसिक मंदित करार चुके हैं। हालांकि पुलिस ने उर्सला अस्पताल का मेडिकल प्रमाण पत्र मानने से इनका कर दिया था।

युवक की मां बोली, आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल
किशोरी और युवक का एक साल बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विपिन ने युवक की मां को भी वीडियो भेज धमकाया था। युवक की मां के मुताबिक आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। हालांकि केंद्र की प्रतिष्ठा के चलते वह चुप रहीं। युवक की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed