फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robbery BJP leader Ramesh Yadav was robbed despite having farmhouse guards and 30 cctv cameras

कानपुर लूटकांड: ‘फिर भी लूट गए रमेश यादव, गार्डों और 30 CCTV का पहरा, कंटीले तारों की फेंसिंग भी, ये है आशंका

Wed, 14 Oct 2026 09:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 14 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

Kanpur Ramesh Yadav Robbery Case: सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्योरी गांव स्थित भाजपा नेता रमेश यादव के फार्म हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों को धता बताते हुए दो नकाबपोश बदमाशों ने लगभग 12-13 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने भाजपा नेता को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया था। पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन
Kanpur Robbery BJP leader Ramesh Yadav was robbed despite having farmhouse guards and 30 cctv cameras
कानपुर लूटकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा के न्योरी गांव में रमेश यादव के करीब आठ बीघे में फैले फार्म हाउस में सोमवार रात दो नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा के तमाम इंतजामों को धता बताकर लूटपाट की। परिसर में 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 10 फीट ऊंची चहारदीवारी, कंटीले तारों की फेंसिंग और मुख्य गेट पर 24 घंटे दो गार्डों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और चालक के जाने के बाद रमेश को बंधक बना लिया।

विज्ञापन

रमेश ने वारदात में करीबियों की भूमिका होने का अंदेशा जताया है। फार्म हाउस में तीन मुख्य गेट हैं, जिनमें एक गेट किनारे की ओर खुलता है। परिसर के कोनों पर तीन-तीन सीसीटीवी कैमरों के सेट लगे हैं। रमेश अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल और सिंगल बैरल राइफल भी रखते हैं। पुलिस के मुताबिक, फार्म हाउस के पिछले हिस्से में दीवार से सटे कमरे लगे हैं और बगल में हॉल है। वहीं, तीन विंडो एसी और आउटडोर यूनिट लगी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





सीसीटीवी में दोनों बदमाश रात 10:20 बजे दीवार फांदते दिखाई दिए
उन्हें लोहे की मजबूत जालियों से कवर किया गया है। बदमाश इन्हीं जालियों का सहारा लेकर दीवार से सटे जामुन के पेड़ और वॉश बेसिन पर पैर रखते हुए नीचे उतरे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश सोमवार रात 10:20 बजे दीवार फांदते दिखाई दिए। वे रमेश के कमरे में पहुंचने से पहले उनके अकेले होने का इंतजार करते रहे। रात करीब 11 बजे चालक अभय यादव के जाने के बाद दोनों नकाबपोश कमरे में दाखिल हुए।

विज्ञापन

डीसीपी और एडीसीपी ने भी मौके का निरीक्षण किया
सूचना पर डॉग स्क्वॉड की टीम भी फाॅर्म हाउस पहुंची। खोजी कुत्ते ने कमरे में पड़े टेप और गमछे की गंध लेने के बाद पीछे की ओर रास्ता पकड़ा और करीब 300 मीटर दूर ईंट-भट्ठे तक पहुंचा। वहां से एक रास्ता हाईवे और दूसरा गांव की ओर जाता है। इसके बाद वह लौट आया। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा देर रात फार्म हाउस पहुंचे और जांच की। सुबह डीसीपी और एडीसीपी ने भी मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

मैं मोबाइल चला रहा था, ऊपर नजर गई तो लगा शैतान खड़े हैं
ताडा दोबारा पहुंचे और बाइक से उस स्थान तक गए, जहां खोजी कुत्ता पहुंचा था। दोपहर बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी फार्म हाउस पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। रमेश यादव ने बताया कि पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश सचिव चुने जाने के बाद वह पहली बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाली बैठक में शामिल होने लखनऊ गए थे। लौटकर कमरे में मोबाइल पर कार्यक्रम की झलकियां देख रहे थे।

बैग से टेप निकालकर हाथ-पैर बांध दिए
तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। ऊपर देखा तो काली पोशाक और नकाब पहने, असलहों से लैस दो बदमाश सामने खड़े थे। एक लंबा और दूसरा नाटे कद का था। उन्होंने धमकाया कि शांत रहो, नहीं तो गोली मार देंगे। रमेश के मुताबिक, शोर मचाने पर लंबे बदमाश ने उनके मुंह पर मुक्का मारा और तौलिया ठूंस दी। इसके बाद गमछे से मुंह बांध दिया गया। दूसरे बदमाश ने बैग से टेप निकालकर उनके हाथ-पैर बांध दिए।

बजरंगबली की कसम है किसी से कहोगे नहीं
रमेश ने बताया कि बदमाश उन्हें बाथरूम में ले गए। पसीना आने पर उन्होंने तौलिया मांगी तो बदमाशों ने तौलिया और पानी की बोतल दी। मोबाइल भी दिया। बदमाशों ने कहा कि वह बजरंगबली के भक्त और अच्छे आदमी हैं, इसलिए उन्हें मारेंगे नहीं। कहा कि तुम्हें कसम है कि घटना अपने तक ही रखोगे, किसी से कहोगे नहीं। कहा कि 15 मिनट बाद तुम खुद को खोल लोगे, तब तक वे जा चुके होंगे।

कर्मचारियों का नाम जानते थे नकाबपोश
रमेश के मुताबिक, वह आमतौर पर कल्याणपुर स्थित आवास में रहते हैं, लेकिन नवरात्र में पैतृक आवास पर माता की मूर्ति स्थापित होने के कारण नौ दिन वहीं रुकते हैं। फार्म हाउस में वह जरूरत से ज्यादा रुपये नहीं रखते। हाल में एक प्लॉट की बिक्री की बकाया 12-13 लाख रुपये की किस्त मिली थी, जिसे लॉकर में रखा था। इसकी जानकारी कुछ करीबियों को ही थी। बदमाश कर्मचारियों के नाम भी जानते थे।

करीबियों पर जताया है संदेह
वारदात वाले हिस्से में अंदर की ओर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे वहां की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। इन परिस्थितियों के चलते उन्होंने करीबियों पर संदेह जताया। रमेश डिफेंडर और फॉर्च्यूनर कारों के काफिले से लखनऊ गए थे। उनकी गाड़ी अभय यादव चला रहा था, जबकि उसमें न्योरी गांव के प्रधान राम नरेश यादव के भाई बलराम भी बैठे थे। दूसरी गाड़ी में सुरक्षा कर्मी फूल सिंह, अमित, नीरज, दो अन्य बाउंसर और बर्रा निवासी चालक सचिन यादव थे।

परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कराया था
लौटते समय सचिन नौबस्ता बाईपास पर उतर गया। फाॅर्म हाउस पहुंचने के बाद अन्य सुरक्षाकर्मी कुछ दूर स्थित रमेश के मकान में आराम करने चले गए। फाॅर्म हाउस में रमेश के साथ केवल अभय यादव रह गया।डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 में प्रयागराज कुंभ के दौरान भी फार्म हाउस में चोरी हुई थी, हालांकि तब यहां सीसी कैमरे नहीं लगे थे। घटना की जानकारी होने के बाद भी रमेश यादव ने पुलिस को कोई सूचना नहीं थी। इसके बाद ही पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कराया था।

टाइमलाइन से समझें घटनाक्रम

  • रात 8.30 पर दो गाड़ियों के काफिले से रमेश यादव लखनऊ रवाना।
  • रात 10.15 बजे काफिला फार्म हाउस पहुंचा, रमेश कमरे में गए।रात 10.20 बजे दो नकाबपोश फार्म हाउस के अंदर दाखिल हुए।
  • रात 10.25 पर सुरक्षा कर्मी अपने घर चले गए।रात 10.45 पर साथ में रुका अभय खाना देकर चला गया।
  • रात 11 बजे नकाबपोशों ने तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाया।रात 11.27 मिनट पर पीछे की दीवार से कूदते दिखे बदमाश।
  • रात 11.42 मिनट पर रमेश ने बलराम और अभय को सूचना दी।रात 12.10 पर पुलिस मौके पर पहुंची।
  • रात 8.30 पर दो गाड़ियों के काफिले से रमेश यादव लखनऊ रवाना।रात 10.15 बजे काफिला फार्म हाउस पहुंचा, रमेश कमरे में गए।
  • रात 10.20 बजे दो नकाबपोश फार्म हाउस के अंदर दाखिल हुए।रात 10.25 पर सुरक्षा कर्मी अपने घर चले गए।
  • रात 10.45 पर साथ में रुका अभय खाना देकर चला गया।रात 11 बजे नकाबपोशों ने तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाया।
  • रात 11.27 मिनट पर पीछे की दीवार से कूदते दिखे बदमाश।रात 11.42 मिनट पर रमेश ने बलराम और अभय को सूचना दी।
  • रात 12.10 पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed