{"_id":"69d7ae0ace60ec6bf60518cf","slug":"kanpur-rpf-and-grp-apprehend-smuggler-from-bihar-13-900-kg-of-ganja-worth-15-lakh-recovered-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आरपीएफ, जीआरपी ने पकड़ा बिहार का तस्कर, 15 लाख रुपये कीमत का 13.900 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आरपीएफ, जीआरपी ने पकड़ा बिहार का तस्कर, 15 लाख रुपये कीमत का 13.900 किलो गांजा बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने बिहार के तस्कर को 13.900 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। उसने बताया कि नाैकरी नहीं मिली तो तस्करी शुरू कर दी।
Trending Videos
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि पकड़ा गया युवक बिहार के जमुई निवासी रविंद्र कुमार है। उसके बैग में टेप से सील कर रखे गए कई छोटे पैकेट मिले। खोलकर देखा तो इनमें गांजा था। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह आंध्र प्रदेश से सस्ते दाम में गांजा लेकर बिहार जा रहा था। वहां महंगे दाम पर बेचता है। वह कानपुर और लखनऊ में भी सप्लाई करता है। बताया कि वह स्नातक है। नाैकरी नहीं लगी तो खर्च चलाने के लिए तस्करी करने लगा।