{"_id":"69ccfddbd7c71b6de6064d65","slug":"kanpur-sainik-sabha-organized-at-itbp-retiring-personnel-honored-acting-commandant-boosts-morale-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ITBP में सैनिक सभा का आयोजन, सेवानिवृत हो रहे जवानों का हुआ सम्मान, कार्यवाहक सेनानी ने बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ITBP में सैनिक सभा का आयोजन, सेवानिवृत हो रहे जवानों का हुआ सम्मान, कार्यवाहक सेनानी ने बढ़ाया मनोबल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी आईटीबीपी में आयोजित सैनिक सभा में जवानों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हवलदार नरेश चंद्र और गोहिल दशरथ सिंह को बैंड-बाजे के साथ विदाई दी गई।
आईटीबीपी महाराजपुर परिसर में सैनिक सभा का आयोजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल परिसर में बुधवार को गरिमामय सैनिक सभा आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक सेनानी अरविंद कुमार महतो ने की। सभा का उद्देश्य जवानों का मनोबल बढ़ाना, आपसी समन्वय मजबूत करना और सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई देना रहा।
Trending Videos
इस दौरान प्रशासनिक और संचालन संबंधी मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई और जवानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। सेनानी ने अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा के प्रति जवानों की निष्ठा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंड-बाजे और पुष्पमालाओं के साथ दी विदाई
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हवलदार नरेश चंद्र और हवलदार गोहिल दशरथ सिंह को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके प्रेरणादायक कार्यकाल को याद करते हुए भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बैंड-बाजे और पुष्पमालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।