फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suspicious death of a container owner signs of injury discovered on the body at the cremation ground

कानपुर: कंटेनर मालिक की संदिग्ध मौत, घाट पर शव खोलते ही दिखे चोटों के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 25 Oct 2026 04:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी क्षेत्र में कंटेनर मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चालक शुक्रवार देर रात रघुनंदन का शव उनके घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। शनिवार को जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट पहुंचे, तो शव पर सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान देखकर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Suspicious death of a container owner signs of injury discovered on the body at the cremation ground
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी निवासी कंटेनर मालिक रघुनंदन सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात चालक उनका शव घर के बाहर छोड़कर चला गया। शनिवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट पहुंचे, तो शव खोलने पर सिर और गर्दन समेत शरीर पर कई जगह चोटों के निशान दिखाई दिए। इस पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और शव लेकर वापस लौट आए। छोटे भाई बृजेंद्र सिंह ने चालक विकास साहनी की भूमिका पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रघुनंदन कंटेनर के मालिक थे और किराये पर गाड़ी चलवाते थे। परिवार में पत्नी जूली सिंह, बेटी मुस्कान और बेटा आदर्श हैं। बृजेंद्र के मुताबिक, 17 अक्टूबर को रघुनंदन चालक विकास साहनी के साथ कंटेनर लेकर कर्नाटक के भाड़े पर निकले थे। 22 अक्टूबर को रघुनंदन के मोबाइल से फोन आया था। बृजेंद्र का कहना है कि फोन पर उनके भाई ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

चालक बोला- घर पहुंचकर पैसे ले लेगा
कुछ देर बाद फोन कट गया। इसके बाद चालक विकास ने परिजनों को फोन कर बताया कि रघुनंदन की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें हार्ट अटैक आया है। चालक ने उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही। परिजनों ने अस्पताल का नाम और पता पूछा, ताकि वे वहां पहुंच सकें, लेकिन चालक ने उन्हें आने से मना कर दिया। उसने रघुनंदन को कानपुर लाने की बात कही। चालक ने यह भी बताया कि उसे रघुनंदन से 56 हजार रुपये लेने हैं और घर पहुंचकर पैसे ले लेगा।

विज्ञापन

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था
इसके बाद परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजन के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चालक रघुनंदन का शव घर के बाहर छोड़कर चला गया। शनिवार दोपहर वे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर भैरव घाट पहुंचे। वहां शव खोलने पर सिर और गर्दन समेत शरीर पर कई जगह चोटों के निशान दिखाई दिए। इस पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और शव लेकर वापस लौट आए। बृजेंद्र ने कहा कि चालक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, शरीर पर चोटों के निशान मिलने से परिवार को संदेह है। उन्होंने चालक की भूमिका की जांच कर मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की है। परिजन की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चालक विकास साहनी को फोन कर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद बृजेंद्र ने थाने में लिखित तहरीर दी। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed