फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suspicious death of BCA student body found face down on bed after a party father suspects murder

कानपुर: बीसीए छात्र की संदिग्ध मौत, पार्टी के बाद बिस्तर पर औंधे मुंह मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 08 Sep 2026 01:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा के विश्व बैंक में बीसीए छात्र ऋषभ शुक्ला का शव सोमवार शाम संदिग्ध हालात में बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि घटना से पहले कमरे में दो युवकों और एक युवती के आने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Suspicious death of BCA student body found face down on bed after a party father suspects murder
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा के विश्व बैंक में सोमवार देर शाम बीसीए छात्र ऋषभ शुक्ला (19) का शव घर में बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा मिला। पार्टी के बाद हुई उसकी मौत को लेकर पिता ने हत्या की आशंका जताई है। मकान मालिक के मुताबिक, घटना से पहले दो युवक और एक युवती ऋषभ के कमरे में आए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की है।

विज्ञापन

ऋषभ गोविंदनगर स्थित कॉलेज से बीसीए कर रहा था और दरोगा भर्ती की तैयारी में जुटा था। उसके पिता संजय शुक्ला दादानगर की फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि मां पनकी स्थित निजी फर्म में नौकरी करती हैं। बड़ी बहन अंजली गुरुग्राम में इंजीनियर हैं।

विज्ञापन

बेड पर औंधे मुंह पड़ा था ऋषभ
पिता ने बताया कि सोमवार को वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। ऋषभ घर पर अकेला था। शाम को लौटे, तो दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचे, तो बेड पर ऋषभ औंधे मुंह पड़ा था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से हैलट रेफर किया गया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता के अनुसार मकान मालिक ने दो युवक और एक युवती के कमरे में आने और वहां पार्टी होने की जानकारी दी है। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। बर्रा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed