{"_id":"6af42450ebed5b6f17081fcb","slug":"kanpur-unidentified-car-runs-over-a-bicycle-12-year-old-student-died-body-sent-for-post-mortem-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: अज्ञात कार ने साइकिल को रौंदा, 12 वर्षीय छात्र की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: अज्ञात कार ने साइकिल को रौंदा, 12 वर्षीय छात्र की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल
Wed, 11 Nov 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:46 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर स्थित सिकटिया गांव में बुधवार सुबह अज्ञात काली कार ने 12 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। कांशीराम अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 12 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। हादसे में किशोर के गर्दन तथा सीने में गंभीर चोटें आई। परिजन उसे कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सिकटिया गांव निवासी रामशरण गोस्वामी का पुत्र सचिन (12) गांव के बाहर नौगवा गौतम रोड पर खेत में लगे पानी को देखने गया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से वह वापस घर आ रहा था। इसी दौरान पुरवामीर से करबिगवा स्टेशन रोड पर अज्ञात काली कार ने किशोर को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और परिजनों की मदद से किशोर को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
वो परिवार का मंझला बेटा था। पिता खेती करते हैं, परिवार में मां कौशल्या और दो भाई हैं। मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक है। सूचना पर महाराजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा हैं। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।