सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Attempt to erase evidence of ruckus and violence, formation of SIT, posters of miscreants will be released today

Kanpur Violence: बवाल और हिंसा के साक्ष्य मिटाने की कोशिश, एसआईटी का गठन, आज जारी होंगे उपद्रवियों के पोस्टर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर हिंसा मामले में डीवीआर से दस्तावेज मिटाने और छेड़खानी की कोशिश हुई है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि साक्ष्य मिटाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इससे पहले हयात हाशमी के पास से अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Kanpur Violence, Attempt to erase evidence of ruckus and violence, formation of SIT, posters of miscreants will be released today
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद परेड, नई सड़क और यतीमखाना समेत कई इलाकों में हुई हिंसा को लेकर पुलिस अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें हिंसा का मास्टरमाइंड और एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन का अध्यक्ष हयात जफर हाशमी भी शामिल है। इस बीच रविवार को  बवाल और हिंसा से जुड़ा नया खुलासा हुआ है।

Trending Videos


पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि कानपुर बवाल और हिंसा मामले में डीवीआर से दस्तावेज मिटाने और छेड़खानी की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य मिटाने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इस मामले में विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पत्थरबाजों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और रविवार को उनके पोस्टर जारी किए जाएंगे। इससे उपद्रवियों और बवालियों के चेहरे सामने आएंगे। साथ ही, इनको पकड़वाने की लोगों से अपील भी होगी।

शनिवार को पुलिस ने लखनऊ से हिंसा के हयात जाफर हाशमी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं,  जिनकी जांच कराई जा रही है। साथ ही, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम खंगालने पर साजिश के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed