{"_id":"6adb198b76968ed3f6077bbd","slug":"kanpur-wanted-individual-accused-in-25-cases-has-been-arrested-grp-apprehended-him-outside-his-home-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 25 मुकदमों में आरोपी वारंटी गिरफ्तार, घर के बाहर से जीआरपी ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 25 मुकदमों में आरोपी वारंटी गिरफ्तार, घर के बाहर से जीआरपी ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार
Fri, 23 Oct 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:53 PM IST
सार
Kanpur News: सेंट्रल जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी समेत विभिन्न संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 मुकदमों के आरोपी गुलजार उर्फ आंशू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित उसके घर के बाहर से दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में ट्रेनों में चोरी समेत विभिन्न मामलों में आरोपी गुलजार उर्फ आंशू को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित घर के बाहर से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार, गुलजार उर्फ आंशू (34) के खिलाफ कानपुर सेंट्रल थाने में दर्ज चोरी और चोरी का माल रखने के मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काफी समय से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और जमीनी सूचनाओं के आधार पर प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
चोरी से लेकर एनडीपीएस एक्ट तक के मुकदमे
पुलिस की ओर से जारी आपराधिक इतिहास के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में चोरी और चोरी का माल रखने के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। सूची में जीआरपी फर्रुखाबाद, रेल बाजार, किदवई नगर और कोतवाली कानपुर नगर के अलावा लखनऊ के आलमबाग और कासगंज के कोतवाली थाने के मामले भी शामिल हैं।