{"_id":"6adb1f416134f82cae02cbbd","slug":"kanpur-major-operation-by-police-and-swat-101-grams-of-md-drugs-seize-high-school-educated-youth-arrested-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, 101 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, हाईस्कूल पास युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, 101 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, हाईस्कूल पास युवक गिरफ्तार
Fri, 23 Oct 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:18 PM IST
सार
Kanpur News: फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 101 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। गोविंद नगर पुल के पास चेकिंग के दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के फजलगंज में पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 101 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद कर 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। हाईस्कूल पास आरोपी की पहचान कर्नलगंज के लकड़मंडी निवासी नजमुद्दीन उर्फ शान के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है।
विज्ञापन
फजलगंज पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान गोविंद नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे कंटेनर यार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर नजमुद्दीन को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 101 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है।
विज्ञापन
Trending Videos
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामदगी के साथ थाने पहुंचाया। उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में वर्ष 2025 और 2026 में मारपीट और धमकी से संबंधित दो प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, फजलगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी एक प्राथमिकी दर्ज है।