सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather May like heat in February nine year record broken scorching heat after February 25

Kanpur Weather Update: फरवरी में ही मई जैसी तपन, नौ साल का टूटा रिकॉर्ड, 25 फरवरी के बाद झुलसाएगी गर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: कानपुर में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने के कारण गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। 16 फरवरी को पारा 28.4 डिग्री पहुंच गया, जो नौ साल में सबसे अधिक है। 25 फरवरी से भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

Kanpur Weather May like heat in February nine year record broken scorching heat after February 25
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फरवरी महीने में इस बार निर्धारित 20 मिमी के बजाय मात्र पांच मिमी बारिश होने से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 फरवरी के बाद झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम पारा दो डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विभाग के अनुसार, नौ वर्ष बाद 16 फरवरी को इतना तापमान दर्ज किया गया है।

Trending Videos

इससे पहले वर्ष 2016 महानगर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे भी इसी रफ्तार से तापमान बढ़ेगा। संभावना है कि 25 फरवरी के बाद से झुलसाने वाली गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी। माैसम विभाग के अनुसार, आम ताैर पर गर्मी का सीजन 10 से 15 मार्च के बाद शुरू होता है, लेकिन इस बार शुष्क माैसम जल्दी आने से ऐसा हो रहा है। बारिश भी इस महीने में जितनी होनी चाहिए वह नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather May like heat in February nine year record broken scorching heat after February 25
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

दो और तीन मार्च को भी तेज गर्मी का अनुमान
18 और 19 में बूंदाबांदी का अनुमान है लेकिन कानपुर में यह न के बराबर ही रहने की संभावना है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी में बारिश की मात्रा का अनुपात शून्य रहा। इसमें कानपुर व इसके आसपास के क्षेत्र ही ऐसे हैं जहां पर पांच प्रतिशत बारिश हुई। इसी वजह से इस बार गर्मी जल्दी और झुलसाने वाली पड़ेगी। होली पर दो और तीन मार्च को भी तेज गर्मी का अनुमान है।

Kanpur Weather May like heat in February nine year record broken scorching heat after February 25
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

16 फरवरी को तापमान

  • 2026 में 28.6 डिग्री।
  • 2025 में 28 डिग्री।
  • 2024 में 21 डिग्री।
  • 2022 व 23 में 24 डिग्री।
  • 2021 में 28 डिग्री।
  • 2020 में 26 डिग्री।
  • 2019 में 24 डिग्री।
  • 2018 में 25 डिग्री।
  • 2017 में 26 डिग्री।
  • 2016 में 29 डिग्री

Kanpur Weather May like heat in February nine year record broken scorching heat after February 25
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

न तो लानीना एक्टिव हुआ, न पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा
पिछले वर्ष जब नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, तब माैसम विभाग का पूर्वानुमान रहता था कि इस बार देर तक ठंड पड़ सकती है। माैसम विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया था कि ठंड मार्च तक जा सकती है लेकिन सभी पूर्वानुमान गलत साबित हुए। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय बताते हैं कि उम्मीद थी कि लानीना समय से सक्रिय होगा और पश्चिमी विक्षोभ बढ़ने से नमी भी बनी रहेगी पर जलवायु परिवर्तन की वजह से इन दोनों की सक्रियता न होने से अचानक गर्मी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed