{"_id":"6ad5d8e853799e14430d148a","slug":"kanpur-wife-of-ministry-of-defence-employee-returning-after-visiting-a-temple-run-over-by-a-truck-dies-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बारादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बारादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी को ट्रक ने कुचला, मौत
Mon, 19 Oct 2026 02:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:20 PM IST
सार
कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारादेवी मंदिर में दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी सीमा (42) की रविवार देर रात टाटमिल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दंपति सड़क पर गिर गए। इस दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ाते हुए सीमा को कुचल दिया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में उनके पति हेमंत कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चकेरी क्षेत्र के आनंद नगर जुगई पुरवा निवासी हेमंत कुमार रक्षा मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। रविवार को वह पत्नी सीमा के साथ बारादेवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। टाटमिल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति सड़क पर गिर पड़े। हेमंत संभल पाते, इससे पहले ही चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया और सीमा को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमंत को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी देते रक्षा मंत्रालय कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस की आपात कालीन सेवा 112 पर सूचना दी। बाबूपुरवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पत्नी की मौत से हेमंत सदमे में हैं। मंदिर में दर्शन कर साथ घर लौट रहे दंपति की खुशियां रास्ते में हुए हादसे के साथ ही मातम में बदल गईं। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।