फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Last Date for Class 6 Admission Registration in Jawahar Navodaya Vidyalaya Extended to August 7

Kanpur: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

Sun, 02 Aug 2026 01:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 01:13 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के सरसौल स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है।

विज्ञापन
Last Date for Class 6 Admission Registration in Jawahar Navodaya Vidyalaya Extended to August 7
आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई गई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय प्रबंधन ने चयन परीक्षा-2027 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 अगस्त, 2026 कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

दो चरणों में संपन्न होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:

  • पहला चरण: अभ्यर्थी को आधिकारिक पोर्टल पर राज्य, जनपद, विकास खंड, विद्यालय का नाम, स्थायी पता, अपना नाम, अभिभावक का मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

  • दूसरा चरण: प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर अभ्यर्थी को अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं व माता-पिता के हस्ताक्षर और कक्षा-5 में अध्ययनरत होने का प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र सीमा और जरूरी योग्यता

प्रभारी प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

28 नवंबर को आयोजित होगी चयन परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी और अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed