फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba ADM’s Brother Found Dead Inside Locked Car in Bharthana, Suffocation Suspected

इटावा: कार में मिला महोबा एडीएम के भाई का शव, अंदर लॉक मिली कार में दम घुटने की आशंका

Fri, 28 Aug 2026 06:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 28 Aug 2026 06:54 PM IST
सार

Etawah News: रक्षाबंधन के दिन भरथना में महोबा के एडीएम के भाई और सहायक अध्यापक का शव कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। कार अंदर से लॉक थी और ड्राइविंग सीट पर संजीव कुमार (38) का शव पड़ा था।

विज्ञापन
Mahoba ADM’s Brother Found Dead Inside Locked Car in Bharthana, Suffocation Suspected
फाइल फोटो संजीव कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने कार में ईंधन खत्म मिलने के आधार पर एसी चलाकर सोने के बाद दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर पेतुआ निवासी संजीव कुमार अछल्दा क्षेत्र के चिम्कुनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह करीब एक साल से भरथना के जवाहर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लोगों ने पार्किंग में खड़ी उनकी कार में उन्हें ड्राइविंग सीट पर पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने और कार अंदर से लॉक होने पर लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से बंद मिली। पुलिसकर्मियों ने शीशा तोड़कर कार खोली और संजीव को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक काफी समय पहले मौत होने के कारण शव में डिकंपोज होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि कार का ईंधन खत्म मिला है और संजीव की सीट पीछे की ओर थी। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि वह कार में एसी चलाकर सो गए होंगे। ईंधन खत्म होने के बाद कार का एसी बंद हो गया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

एक साल से भरथना में रह रहे थे संजीव

मृतक के ममेरे भाई राजेश यादव ने बताया कि संजीव कुमार के बड़े भाई सुखवीर यादव महोबा में एडीएम के पद पर तैनात हैं। संजीव सहायक अध्यापक थे। उनकी पत्नी संध्या और 11 वर्षीय बेटी हर्षिता शहर में रहती हैं। संजीव बजरंग राइस मिल के पास अपना मकान बनवा रहे थे। मकान निर्माण के चलते वह करीब एक साल से जवाहर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहे थे और वहीं से रोजाना स्कूल आना-जाना करते थे।

क्षाबंधन पर भाई की मौत, बहन बोली- किसे राखी बांधूंगी

संजीव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजन शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर सुनकर बहन संजू बेसुध हो गईं। रोते हुए वह बार-बार कहती रहीं, “आज मैं किसे राखी बांधूंगी...” बहन के इस विलाप से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। संजू भी सरकारी शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed