फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Major Mishap Averted as Westcott School Wall Collapses in Civil Lines

Kanpur: तेज बारिश के बीच ढही स्कूल की दीवार; मलबे में तब्दील हुई वेस्ट कोट स्कूल की बाउंड्री, बड़ा हादसा बचा

Mon, 03 Aug 2026 06:55 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 06:55 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। रिजर्व बैंक के पीछे स्थित वेस्टकॉट स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय आसपास लोगों की मौजूदगी थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Major Mishap Averted as Westcott School Wall Collapses in Civil Lines
स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार को तेज बारिश के बीच शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिजर्व बैंक के पीछे स्थित वेस्ट कोट स्कूल की एक पुरानी दीवार लगातार हो रही बारिश की वजह से अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

बारिश से कमजोर हुई थी दीवार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज बारिश और सीलन के कारण स्कूल परिसर की यह बाउंड्री काफी कमजोर हो चुकी थी। हादसे के वक्त वहां से कुछ राहगीर और स्थानीय नागरिक गुजर रहे थे। दीवार को खिसकते देख लोगों ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन





घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे के आसपास के हिस्से को खाली कराया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed