फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा में प्रदूषण रोकने को उठाया गया बड़ा कदम, की गयी ये व्यवस्था

Thu, 06 Sep 2018 01:34 PM IST
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Sep 2018 01:34 PM IST
सार

- केंद्रीय जल आयोग की छह नई साइटों पर काम शुरू
- पांडु, ईसांग, काली नदी की ‘वॉटर बजटिंग’ भी होगी
 

विज्ञापन
News related to river ganges Pollution
गंगा प्रदूषण
कानपुर की गंगा नदी में किस जिले से कितना प्रदूषण आ रहा है? अब इसका पूरा ब्यौरा तैयार होगा। प्रदूषण के आकलन के साथ यह भी आंकड़ा तैयार होगा कि गंगा में सहयोगी नदियों के जरिये जिलों से कितना पानी आ रहा है। इसके लिए केंद्रीय जल आयोग गंगा किनारे छह नई साइट खोल रहा है।


इन साइट पर काम शुरू हो गया है।  पांडु और ईसन नदी के गंगा में मिलने वाले पानी की पहली बार बजटिंग होगी। गंगा में अधिक प्रदूषण घोलने वाले जिलों में प्रदूषण रोकने के लिए संयंत्र लगाए जाएंगे।
News related to river ganges Pollution
गंगा प्रदूषण
केंद्रीय जल आयोग गंगा बेसिन की पांडु नदी, ईसन, काली नदी और कृष्णा नदी पर छह नई साइट खोलने जा रहा है। केंद्र सरकार से साइट पर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिए गए हैं। गंगा नदी पर जल आयोग की छह साइट पहले से चल रही हैं। नई मिलाकर अब कुल 12 साइट हो जाएंगी। पांडु, ईसन और कृष्णा नदी पर पहली बार साइट शुरू की जा रही है। काली नदी पर एक साइट पहले से चल रही है। दो नई साइट खुलने से अब यहां तीन साइट हो जाएंगी।
News related to river ganges Pollution
गंगा प्रदूषण
केंद्रीय जल आयोग के सब डिवीजनल इंजीनियर केके पांडेय ने बताया कि छह नई साइट के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी हो गए हैं। साइटों पर मुख्य रूप से गंगा की स्वच्छता को लेकर काम होगा।

इससे पता चलेगा कि गंगा में मिलने वाली सहयोगी नदियों में किस जिले से कितना प्रदूषण, गंदगी और पानी आ रहा है। सहयोगी नदियों से गंगा को मिलने वाले कुल पानी का ब्योरा भी तैयार होगा। प्रदूषित, गंदा पानी प्रवाहित करने वाले जिलों में फिल्टर लगाए जाएंगे। शोधित जल को ही गंगा में छोड़ने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News related to river ganges Pollution
बढ़ा प्रदूषण
केंद्रीय जल आयोग की नई साइट
- पांडु नदी पर पुरवामीर में
- ईसन नदी पर उसमारा और बिल्हौर में
- काली नदी पर कासगंज और अतरौली में
- कृष्णा नदी पर बांगरमऊ, उन्नाव में

जल आयोग की पहले चल रहीं साइट
गुमटिया (कन्नौज), अंकिंग घाट (अरौल), शुक्लागंज, बिटौरा (फतेहपुर), डलमऊ (रायबरेली), बेवर (मैनपुरी)   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed