सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Accident Private bus overturns after going out of control 15 injured and hospitalized

Orai Accident: अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 15 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 18 Jun 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: उरई से नदीगांव जा रही यात्रियों से भरी एक बस गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

Orai Accident Private bus overturns after going out of control 15 injured and hospitalized
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई जिले में नदीगांव जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। बस नदीगांव थाना क्षेत्र के कनहरी और कनासी गांव के बीच पहुंची थी, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते वह सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि अन्य को चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद नदीगांव थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोट लगने की सूचना है।

तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed