{"_id":"69ccc1d5f895cea3200aa21d","slug":"orai-calamity-rains-down-from-sky-rain-and-hail-wipe-away-farmers-smiles-up-to-50-of-crops-destroyed-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: आसमान से बरसी 'आफत', बारिश-ओलों ने छीनी किसानों की मुस्कान, 50 प्रतिशत तक फसल बर्बाद, मुआवजे की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: आसमान से बरसी 'आफत', बारिश-ओलों ने छीनी किसानों की मुस्कान, 50 प्रतिशत तक फसल बर्बाद, मुआवजे की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Orai News: उरई में मंगलवार रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को 50% तक नुकसान पहुंचाया है। सिकरी राजा और उदोतपुरा के किसानों ने प्रशासन से सर्वे और मुआवजे की मांग की है।
ओलावृष्टि से आधी फसल बर्बाद
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
उरई में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सिकरी राजा, देवरी, उदोतपुरा समेत कई गांवों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अनुमान है कि करीब 50 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो चुकी है।
Trending Videos
खासतौर पर वे खेत जहां गेहूं की फसल कटकर पड़ी थी। वहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ओलों की मार से फसल जमीन पर दब गई और लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे दाने खराब होने की आशंका बढ़ गई है। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे, तो तबाही का मंजर देखकर उनके चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं किसान
किसानों का कहना है कि इस बार लागत पहले ही ज्यादा लगी थी। ऐसे में फसल खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल किसान सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।