सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Three youths drowned in deep water after entering River to bathe police and divers are engaged in search

Orai: पहुज नदी में नहाने उतरे तीन युवक गहरे पानी में डूबे, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे, परिजनों में हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 18 Jun 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: माधौगढ़ के गोपालपुरा में पहुज नदी में नहाने गए भिण्ड के तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है और एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया है।

Orai Three youths drowned in deep water after entering River to bathe police and divers are engaged in search
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई जिले में माधौगढ के गोपालपुरा स्थित पहुज नदी में नहाने आए तीन युवक नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, जिला भिंड के मिहौना थाना क्षेत्र के गांव रिधोरा निवासी जगमोहन बघेल (19), सुदीप बघेल (15) और अंतियनपुरा निवासी अबनीश यादव (20) अपने साथियों के साथ नदी में नहाने आए थे।


इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।  सीओ अंबुज यादव का कहना है कि युवकों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed